Skip to main content

Nobel Prize/नोबेल पुरस्कार 2021

 2021 में सभी क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel prizes) प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के नाम



नोबेल शांति पुरस्कार 2021

Nobel Peace Prize 2021 

हाल ही में वर्ष 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार फिलीपींस के पत्रकार मारिया रसा (Maria Ressa) और रूस के दिमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उनके प्रयासों के लिये प्रदान किया गया है।


साहित्य का नोबेल पुरस्कार, 2021 

Nobel Prize for Literature, 2021

साहित्य में 2021 का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को "उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों एवं महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य हेतु अडिग और करुणामय पैठ के लिये" प्रदान किया गया है।


भौतिकी में नोबेल पुरस्कार, 2021

Nobel Prize in Physics, 2021

भौतिकी/फिज़िक्स में वर्ष 2021 के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा संयुक्त रूप से ‘स्युकुरो मनाबे’ (Syukuro Manabe) और क्लॉस हेसलमैन (Klaus Hasselmann) जबकि दूसरा आधा हिस्सा ‘जियोर्जियो पैरिसी’ (Giorgio Parisi) को ‘जटिल भौतिक प्रणालियों की समझ में अभूतपूर्व योगदान हेतु’ दिया गया है।


फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिये ‘नोबेल पुरस्कार’ (2021) 

Nobel Prize for Physiology/Medicine, 2021

हाल ही में अमेरिका के दो वैज्ञानिकों- ‘डेविड जूलियस’ और ‘अर्डेम पटापाउटियन’ को तापमान एवं स्पर्श के लिये रिसेप्टर्स की उनकी खोजों हेतु फिजियोलॉजी/मेडिसिन के क्षेत्र में ‘नोबेल पुरस्कार’ (2021) से सम्मानित किया गया है।


रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार, 2021

Nobel Prize for Chemistry, 2021

रसायन विज्ञान में 2021 का नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस (Asymmetric Organocatalysis) के विकास के लिये दिया गया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

GK for IAS exam in Hindi type of currency (hard currency, Soft currency, hot currency)

  Economy for UPSC / PCS नाम से यह एक नई सीरीज एकेडमी द्वारा शुरू की गई है जिसमें आप DAILY इकोनामी के जो सबसे महत्वपूर्ण कंसेप्ट होते हैं उनके बारे में जानेंगे। आज की इस वीडियो Types of currency के बारे में जानेंगे l जिसमें Hard currency, soft currency, Hot currency  को समझाया गया है।

Modern history MCQ | for upsc pcs SSC CGL Railways ( imp GK ) in Hindi

  यहां आपको आधुनिक भारत इतिहास (Modern history of India) से 10 महत्वपूर्ण Questions प्राप्त होंगे जिन्हें सॉल्व कर  आप अपनी तैयारी का स्तर पता कर सकते हैं यह जीके प्रश्न उत्तर हर  परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण है चाहे वो UPSC,PCS ,ssc cgl हो या रेलवे से संबंधित परीक्षा हो यहां आप जो प्रश्न देखेंगे उनके आंसर आपको इस वीडियो में देखने को मिलेंगे। 1)  वर्ष 1935 के भारत शासन अधिनियम की निम्नलिखित में से कौन सी  एक विशेषता नहीं है? a)  केंद्र में साथ ही साथ  राज्यों में द्वैध शासन b) द्विसदनीय विधानमंडल c) प्रांतीय स्वायत्तता d) एक अखिल भारतीय संघ 2)  वर्ष 1943 में आजाद हिंद फौज अस्तित्व में आई a) जापान में b) तत्कालीन बर्मा में c) सिंगापुर में d) तत्कालीन मलाया में 3) 1867-68 मैं भारत में प्रति व्यक्ति आय ₹20 थी। यह सर्वप्रथम अभी निश्चित किया a) एमजी रानाडे ने b) सर डब्लू हंटर ने c) आरसी दत्त ने d) दादा भाई नौरोजी ने 4) दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद गांधी जी ने प्रथम सफल सत्याग्रह आरंभ किया a) चोरा चोरी में b) दांडी में c) चंपारण में  d) बारदोली म...