Skip to main content

Nobel Prize/नोबेल पुरस्कार 2021

 2021 में सभी क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार (Nobel prizes) प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के नाम



नोबेल शांति पुरस्कार 2021

Nobel Peace Prize 2021 

हाल ही में वर्ष 2021 का नोबेल शांति पुरस्कार फिलीपींस के पत्रकार मारिया रसा (Maria Ressa) और रूस के दिमित्री मुरातोव (Dmitry Muratov) को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के उनके प्रयासों के लिये प्रदान किया गया है।


साहित्य का नोबेल पुरस्कार, 2021 

Nobel Prize for Literature, 2021

साहित्य में 2021 का नोबेल पुरस्कार उपन्यासकार अब्दुलराजाक गुरनाह को "उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों एवं महाद्वीपों के बीच की खाई में शरणार्थी के भाग्य हेतु अडिग और करुणामय पैठ के लिये" प्रदान किया गया है।


भौतिकी में नोबेल पुरस्कार, 2021

Nobel Prize in Physics, 2021

भौतिकी/फिज़िक्स में वर्ष 2021 के नोबेल पुरस्कार का आधा हिस्सा संयुक्त रूप से ‘स्युकुरो मनाबे’ (Syukuro Manabe) और क्लॉस हेसलमैन (Klaus Hasselmann) जबकि दूसरा आधा हिस्सा ‘जियोर्जियो पैरिसी’ (Giorgio Parisi) को ‘जटिल भौतिक प्रणालियों की समझ में अभूतपूर्व योगदान हेतु’ दिया गया है।


फिजियोलॉजी/मेडिसिन के लिये ‘नोबेल पुरस्कार’ (2021) 

Nobel Prize for Physiology/Medicine, 2021

हाल ही में अमेरिका के दो वैज्ञानिकों- ‘डेविड जूलियस’ और ‘अर्डेम पटापाउटियन’ को तापमान एवं स्पर्श के लिये रिसेप्टर्स की उनकी खोजों हेतु फिजियोलॉजी/मेडिसिन के क्षेत्र में ‘नोबेल पुरस्कार’ (2021) से सम्मानित किया गया है।


रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार, 2021

Nobel Prize for Chemistry, 2021

रसायन विज्ञान में 2021 का नोबेल पुरस्कार बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस (Asymmetric Organocatalysis) के विकास के लिये दिया गया।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

UPSC pre 2021 GS paper 1 or CSAT question paper download

UPSC Prelims 2021 Question Paper PDF & Answer Key:   वर्ष 2021 की यूपीएससी परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए इन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं ।  साथ ही अगर आप यूपीएससी जैसे विशेष एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आप  ऋषभ आईएएस अकैडमी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़ सकते हैं जो एकदम निशुल्क है उसके लिए आप यूट्यूब पर Rishabh IAS academy सर्च कीजिए और हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर दीजिए जहां पर हम समय-समय पर यूपीएससी से संबंधित लेक्चर डालते रहते हैं धन्यवाद To download UPSC pre 2021 GS paper 1 question paper  Click this To download ans key of gs paper 1 Click this To download upsc CSAT paper1  Click this

Monthly current affairs October 2020 for all exam (UPSC,PCS,SSC etc..)

 भारती लिपि (Bharati Script) -   लिपि (Bharati Script) एक सामान्य लिपि के रूप में तैयार की गई है जो सभी प्रमुख भारतीय भाषाओं को व्यक्त कर सकती है। लिपि (Script) एक विशेष भाषा को लिखने के लिये उपयोग किये जाने वाले अक्षरों के समूह को संदर्भित करती है। जैसे- देवनागरी, रोमन आदि।  भारती लिपि को IIT मद्रास में श्रीनिवास चक्रवर्ती (Srinivasa Chakravarthy) की टीम ने विकसित किया है। अटल सुरंग (Atal Tunnel) 03 अक्तूबर, 2020 को भारतीय प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश में रणनीतिक रूप से महत्त्वपूर्ण अटल सुरंग (Atal Tunnel) का उद्घाटन करा । यह सुरंग हिमाचल प्रदेश के लाहुल एवं स्पीति ज़िले में मनाली के पास सोलंग घाटी (Solang Valley) को सिस्सू (Sissu) से जोड़ती है। समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊँचाई पर निर्मित यह दुनिया की सबसे लंबी राजमार्ग सुरंग (Highway Tunnel) है। पर्यटन संजीवनी योजना असम में कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुए पर्यटन उद्योग को पुनर्जीवित करने के लिये असम सरकार ने पर्यटन संजीवनी योजना (Paryatan Sanjeevani Scheme) की घोषणा की है, जिसके तहत पर्यटन उद्योग के इच्छुक उद्यमियो...